ॐ श्री गणेशाय नमः
बहुत पुरानी बात है।
एक गांव में एक बुढ़िया रहती थी।
वह गणेश जी की भक्त थी।
लेकिन उसकी बहु को
यह पसंद नहीं था।
बुढ़िया, लोगो से, गणपतिजी की, मूर्ति बनाने को कहती है
एक दिन बहु ने
पूजा स्थल पर रखी
गणेश जी की प्रतिमा को
उठाकर कुएं में फेंक दिया।
बुढ़िया बहुत दुखी हुई।
वह गांव छोड़ कर चली गई।
रास्ते में जो भी उसे मिला,
उससे वह गणेश जी की मूर्ति बनाने को कहती।
उसकी किसी ने नहीं सुनी।
कारीगर मूर्ति बनाने से इंकार कर देता है
वह चलते चलते
राजा के महल के बाहर पहुंच जाती है।
वहां देखती है कि
एक कारीगर, महल बना रहा हैं।
बुढ़िया ने उस कारीगर से
मूर्ति बनाने को कहा।
लेकिन कारीगर ने भी
मना कर दिया।
उसने बुढ़िया का अपमान कर
उसे वहां से भगा दिया।
महल टेढ़ा हो जाता है
बुढ़िया वहां से चली जाती है,
लेकिन महल टेढ़ा हो जाता है।
कारीगर यह देखकर परेशान हो जाता है।
वह इसकी वज़ह समझ नहीं पाता।
वह राजा के पास जाता है
और कहता है कि
बुढ़िया के जाने के बाद ही,
महल टेढ़ा हो गया।
गणेश भक्त राजा
राजा भी गणेश जी के भक्त थे।
वह अपने सेवकों से बुढ़िया को
महल में बुलवाते है और
कहते हैं कि
मैं तुम्हारे लिए
गणेशजी का मन्दिर बनवाउंगा।
राजा ने गणेशजी का मन्दिर बनवा दिया।
भगवान् गणेशजी की, राजा और बुढ़िया पर कृपा
मंदिर के बनते ही
राजा का महल सीधा हो गया।
इस तरह,
जैसे भगवान गणेश ने,
राजा और बुढ़िया पर कृपा बनाई,
वैसे ही
वह सब भक्तों पर कृपा बनाए रखें।
गणेश जी की कथाएं
Ganesh ji ki aarti
- जय गणेश, जय गणेश देवा – गणेश आरती
- गणपति की सेवा मंगल मेवा – गणपति आरती
- सुखकर्ता दुखहर्ता – जय देव, जय मंगलमूर्ती
- श्री गणेश चालीसा – जय जय गणपति गणराजू
- आरती गजवदन विनायक की
व्रत और त्यौहार कथा
- सत्यनारायण कथा
- नवदुर्गा – माँ शैलपुत्री – कथा, मंत्र, स्तुति
- नवदुर्गा – माँ ब्रह्मचारिणी – कथा, मंत्र, स्तुति
- नवदुर्गा – माँ चन्द्रघण्टा – कथा, मंत्र, स्तुति
- नवदुर्गा – माँ कूष्माण्डा – कथा, मंत्र, स्तुति
- नवदुर्गा – माँ स्कंदमाता – कथा, मंत्र, स्तुति
- नवदुर्गा – कात्यायनी देवी – कथा, मंत्र, स्तुति
- नवदुर्गा – माँ कालरात्रि – कथा, मंत्र, स्तुति
- गणेश जी की कथा – खीर
- अंधी बुढ़िया और गणेशजी का वरदान
- गणेशजी की कथा – बुढ़िया और राजा
- करवा चौथ व्रत कथा
- माँ दुर्गा के महाकाली महामाया की अवतार कथा